अयोध्या : कुमारगंज में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

Bole India
1 Min Read

अयोध्या के कुमारगंज पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र से हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है, जिसमें सिलेंडर, अरहर दाल, एलसीडी टीवी, चना दाल, गेहूं दलिया, टेडी बियर, स्टील की थालियां और गिलास शामिल हैं।अभियुक्तों की पहचान मोहित (21), अरविंद कुमार (20) और प्रेम कुमार (23) के रूप में हुई है। मोहित पालपुर, कुमारगंज, अयोध्या का निवासी है, जबकि अरविंद कुमार और प्रेम कुमार रामपुर बबुआन, हलियापुर, सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दिन में स्कूलों की रेकी की और रात में लोहे की आरी ब्लेड व सरिया का उपयोग कर ताले तोड़कर चोरी की। चोरी के दौरान एक व्यक्ति बाहर निगरानी करता था। आरोपियों ने पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिनमें ग्राम चितौरा, थाना खण्डासा के एक स्कूल में की गई चोरी भी शामिल है।कुमारगंज पुलिस ने बताया कि आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनके विरुद्ध कुमारगंज, हलियापुर और खण्डासा थानों में भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a Comment