अयोध्या : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज

Bole India
1 Min Read

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज मणिरामदास छावनी में शाम 3 बजे आयोजित होगी।बैठक से पहलें राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की।उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का स्मारक बनाया जाएगा, साथ ही राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों और महापुरुषों का भी स्मारक बनेगा।उन्होंने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसमें 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे। बाउंड्री वॉल पूरी तरह सीधी होगी, जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त जमीन खरीदी जाएगी। 31 दिसंबर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर बैठक में अहम निर्णय होने की संभावना है। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment