अयोध्या : 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

Bole India
1 Min Read

राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र का बयान

शेषावतार मंदिर और परकोटा क्षेत्र के छह पंचायती मंदिरों पर भी ध्वज पताका फहराई जाएगी।

धर्म ध्वज पताका का दो बार सफल ट्रायल किया जा चुका है।

सभी तकनीकी तैयारियां राम मंदिर निर्माण समिति की देखरेख में पूरी कर ली गई हैं।

पताका 11 मीटर चौड़ी और 22 मीटर लंबी है, जिसे रस्सी, पुली और मशीन सिस्टम से शिखर तक ले जाया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।

25 नवंबर को ध्वजारोहण के चलते श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन नहीं मिल पाएंगे।

26 नवंबर को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Share This Article
Leave a Comment