आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को उपनेता (Deputy Leader) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब Ashok Mittal को यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजा है।
अशोक मित्तल कौन हैं?
अशोक कुमार मित्तल पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। यह पंजाब का पहला प्राइवेट विश्वविद्यालय है। शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है। मित्तल ने 2022 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और उसी वर्ष राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद से वे रक्षा समिति, वित्त समिति और फरवरी 2026 में गठित कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं।
अशोक मित्तल को भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य भी बनाया गया। वे पिछले साल सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन का दौरा कर चुके हैं।
मित्तल ने क्या कहा?
इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मित्तल ने कहा, “पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन एक निरंतर प्रक्रिया है। पहले एनडी गुप्ता जी उपनेता थे, फिर राघव जी, और अब मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। यह हमें प्रशासनिक और राजनीतिक कौशल सीखने का अवसर देती है।”
राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि ये महज़ अफवाहें हैं और उन्हें महत्व नहीं देना चाहिए।

