‘लॉकअप 2’ में अर्जुन कपूर की फ्लर्टी अंदाज में एंट्री, पामेला सेरेना को शादी के लिए किया प्रपोज

shikha verma
2 Min Read

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की एंट्री ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। जजमेंट डे एपिसोड में गेस्ट के तौर पर पहुंचे अर्जुन कपूर ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान उनकी पामेला सेरेना के साथ हुई बातचीत काफी चर्चा में आ गई।

शो के दौरान अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उनका ‘कलेशी कॉर्नर’ सेगमेंट काफी पसंद है। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में पामेला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

अर्जुन ने हंसते हुए कहा, “छोकरा अभी भी जवान है और शादी के लिए तैयार है।” अर्जुन की इस बात पर पामेला शर्माती नजर आईं, वहीं शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हंस पड़े।

पामेला के ‘कलेशी कॉर्नर’ के फैन हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर ने कहा कि शो में काफी झगड़े और ड्रामा देखने को मिलते हैं, लेकिन उन्हें पामेला का ‘कलेशी कॉर्नर’ सबसे ज्यादा पसंद आया। उन्होंने पामेला के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह सेगमेंट काफी एंटरटेनिंग है।

इसके अलावा अर्जुन ने पामेला की दोस्त और कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के साथ भी मजाक किया, जिससे शो का माहौल और हल्का-फुल्का हो गया।

कौन हैं पामेला सेरेना?

पामेला सेरेना के माता-पिता भारतीय हैं, जबकि उनका जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। उन्होंने लंदन में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। इससे पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की और बाद में दुबई चली गईं।

‘लॉकअप 2’ में नजर आ रहे कई बड़े चेहरे

‘लॉकअप 2’ इस समय दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे और कई अन्य चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।

शो में लगातार ड्रामा, टास्क और एविक्शन के चलते दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment