अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी के नेता ने हिंदूवादी नेता पर हत्या कराने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आजाद समाज पार्टी के नेता मोनू जाटव ने बताया कि उन्होंने हिंदूवादी नेता मोहन चौहान से फोन पर बातचीत की और अपने नेता चंद्र शेखर आजाद पर टिप्पणी करने के मामले में माफ़ी की वीडियो जारी करने की हिदायत दी।आरोप है कि उसके बाद हिंदूवादी नेता के द्वारा उनका लगातार फोन पर धमकियां दी जा रही है। मोनू जाटव का कहना है कि इसके बाद उन्हें रूस के नंबर से लगातार व्हाट्सएप कॉल आ रहे हैं और 48 घंटे में उन्हें हत्या की धमकी दी जा रही है। पूर्व महापौर प्रत्याशी गुफरान नूर व अन्य पदाधिकारियों के साथ आजाद समाज पार्टी के नेता थाना बन्ना देवी पहुंचे।इस दौरान उन्होंने थाना बन्ना देवी में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
