मिस यूनिवर्स से बिजनेस वुमन तक, 100 करोड़ की नेटवर्थ वाली सुष्मिता सेन

shikha verma
3 Min Read

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिजनेस वेंचर्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

हाल ही में बिजनेसमैन और IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के एक बयान के बाद सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल और आर्थिक स्थिति एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि कई मौकों पर सुष्मिता खुद ही खर्च उठाती थीं, जिससे उनकी आर्थिक मजबूती को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

एक्टिंग के साथ मजबूत बिजनेस पोर्टफोलियो

सुष्मिता सेन अब फिल्मों में सीमित रूप से सक्रिय हैं, लेकिन उनकी कमाई केवल अभिनय तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार वे एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।

इसके अलावा सुष्मिता सेन के पास कई बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स हैं। वे ज्वेलरी और डायमंड बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल बताई जाती हैं। बताया जाता है कि उनका दुबई में ज्वेलरी से जुड़ा कारोबार है और वे विभिन्न वेलनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में भी निवेश रखती हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल और संपत्ति

सुष्मिता सेन मुंबई में अपने परिवार के साथ एक लग्जरी घर में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास भारत और विदेशों में भी संपत्तियां होने की जानकारी सामने आती रही है। उनका कार कलेक्शन भी काफी शानदार है, जिसमें कई लग्जरी ब्रांड्स की गाड़ियां शामिल हैं।

ओटीटी पर भी दमदार वापसी

पिछले कुछ वर्षों में सुष्मिता सेन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। वेब सीरीज ‘आर्या’ और ‘ताली’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। ‘आर्या’ के तीसरे सीजन के साथ वे एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में रहीं। सुष्मिता सेन आज भी फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में देखी जाती हैं।

Share This Article
Leave a Comment