शिव मंदिर पर ध्वजारोहण की तैयारी पूरी, 29 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी

shikha verma
2 Min Read

अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक और महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की तैयारी चल रही है। 29 अप्रैल (वैशाख शुक्ल त्रयोदशी) को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने जानकारी दी कि इससे पहले परिसर के अन्य मंदिरों—रामलला, माता अन्नपूर्णा, सूर्यदेव, हनुमान जी और गणेश मंदिर—पर ध्वजारोहण किया जा चुका है। अब शिव मंदिर की बारी है।

कार्यक्रम में लगभग 700 आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। ध्वजारोहण के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा।

अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था
आमंत्रित मेहमानों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें रंगमहल आश्रम (रामकोट), अमावा राम मंदिर मार्ग और बिरला धर्मशाला के सामने स्थित जगद्गुरु रामानन्दाचार्य द्वार शामिल हैं।

पार्किंग की व्यवस्था टेढ़ी बाजार चौराहे के पास अरुन्धती भवन, गोकुल भवन मार्ग और ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा क्षेत्र में की गई है।

सुरक्षा और सजावट
कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी। साथ ही मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment