बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “20 साल तक बिहार में काम किया है, अब यहां भी काम करेंगे,” जिससे उनके राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत मिल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, Nitish Kumar शुक्रवार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं। इससे पहले उन्होंने हाल ही में अपनी एमएलसी सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
गौरतलब है कि साल 2005 से (बीच में करीब 9 महीने को छोड़कर) नीतीश कुमार लगातार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे हैं। ऐसे में लंबे समय बाद उनका केंद्र की राजनीति में लौटना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दिल्ली पहुंचते ही दिया बयान
दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचने के बाद Nitish Kumar मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उनके साथ Sanjay Jha और केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh भी मौजूद रहे।
नीतीश कुमार ने कहा, “20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं, अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए यहां वापस आए हैं।”
‘नीतीश मॉडल’ पर आगे बढ़ेगा बिहार
बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राज्य सरकार के मंत्री Vijay Kumar Chaudhary ने स्पष्ट किया कि राज्य में सरकार एनडीए की ही रहेगी और विकास का ‘नीतीश मॉडल’ आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने जिस विकास मॉडल को अपनाया, वह अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बना है। आगे भी उसी दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि Nishant Kumar अब पार्टी से जुड़ चुके हैं।

