सिरफिरे आशिक ने 12वीं की छात्रा को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी

Bole India
3 Min Read

कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तरफ़ा प्यार में अंधे प्रेमी नें नाबालिक किशोरी को सोते समय बिस्तर पर ही गोली मार दी। गोली की आवाज से बगल में सो रहें भाई नें शोर मचाया, तब तक बाहर सो रही मां के ऊपर सिरफिरे युवक नें असलहा तान दिया। शोर सुन अगल बगल के लोग जाग गए और जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते दो थानों की पुलिस सीओ कलवारी, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे, गयल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचे जहां चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार की रात अनुष्का पुत्री दिनेश कुमार अपने भाई अवनीश उम्र 13 वर्ष के साथ तीन के बरामदे में सो रही थी तभी गांव का ही मंदीप पुत्र रंगीलाल उम्र लगभग 32 वर्ष बरामदे में पंहुचा और अनुष्का के सीने में और सिर पर दो गोलियां मार कर दरवाजे पर सो रही मां की मच्छरदानी हटा कर उस पर भी असलहा तान दिया। गोली चलने के बाद मचे शोर से इलाके में सनसनी मच गयी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती श्यामकांत मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।
सूत्रों के अनुसार युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए, कुछ दिनों बाद लड़की ने वीडियो भेज दो युवक मंदीप से पीछा छुड़ाना शुरू किया, नाराज मनदीप ने 18 दिसंबर 2025 को लड़की के साथ खींचे गए अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में शिकायत की जिस पर आई टी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में दुष्कर्म भी जुड़ गया था । मामला दर्ज होने के बाद मंदीप घर छोड़कर फरार हो गया था, अचानक मनदीप गांव पहुंचा और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
मृतका का पिता दिनेश कुमार पंजाब में रहकर जीविकोपार्जन करता है और घर पर अनीता अपने बेटी अनुष्का और बेटे अवनीश के साथ घर पर अकेली रहती है, अनुष्का 12 वीं की बोर्ड परीक्षा दें रही थी। मृतका के बिस्तर पर खुली हुई हुई किताब मिली है।

Share This Article
Leave a Comment