गोली से घायल युवक की पहचान कालीचरण के रूप में हुई है। घायल करन के अनुसार खूबपुर गांव का रहने वाला युवक, जिसे लोग आदर्श बाबा गंजेडी के नाम से जानता है, ने अवैध तमंचे से उस पर गोली चलाई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से करन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी विनायक भोसले और रामकोट थानाध्यक्ष सुरेश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल युवक के बयान दर्ज किए।अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर भी घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।


