बुलंदशहर में अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर श्रद्धा, स्वच्छता और स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर पुष्पमाला अर्पित की गई।
वही शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विकास चौहान ने कहा कि अटल स्मृति वर्ष के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है।
महापुरुषों के सम्मान के साथ स्वच्छता का यह अभियान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा।”“भाजपा कार्यकर्ता अटल और शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।


