अलीगढ़ : बीच सड़क पर सास के पैर पड़ा दामाद, पत्नी को वापस मांगता रहा युवक, वीडियो वायरल, सिविल लाइन रिजर्व पुलिस लाइन का मामला।

Bole India
1 Min Read

रिजर्व पुलिस लाइन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक बीच सड़क पर सास के पैर पड़कर पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाता दिखा। दामाद के गिड़गिड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पीड़ित युवक संजय, निवासी मथुरा, का अपनी पत्नी से विवाद महिला परामर्श केंद्र में चल रहा है। संजय का आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध हैं। वो परामर्श केंद्र में तारीख पर पहुंचा था, जहां सास से सामना होने पर बीच सड़क पर सास के पैर पड़कर पत्नी को लौटाने की विनती करता रहा।

संजय ने सास-ससुर पर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। बताया गया है कि संजय की शादी अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। मामले को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a Comment