भारती सिंह के घर गूंजी नन्ही किलकारी, कॉमेडियन ने किया दूसरे शहजादे का स्वागत

Bole India
3 Min Read

टेलीविजन की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर की सुबह उन्होंने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भारती को लंबे समय से अपनी प्रेगनेंसी के चलते चर्चा में बने हुए देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह लाफ्टर शेफ 3 की शूटिंग के लिए जाने वाली थी तभी उनका वाटर बैग ब्रेक हो गया। जल्दबाजी उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

आपको बता दें कि अपनी प्रेगनेंसी के साथ भारती शूटिंग भी कर रही थी। आज सुबह भी उन्हें कम पर जाना था लेकिन इसके पहले ही इमरजेंसी में उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। भारती को चाहिए तो बेटी थी लेकिन उन्होंने नन्हे शहजादे का स्वागत किया है।

2022 में हुआ था गोला

आपको बता दें कि हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने साल 2017 में शादी की थी। 2022 में इन्होंने अपने नन्हे मेहमान का स्वागत किया था। कपल के बेटे का नाम लक्ष्य है जिसे यह प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती ने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी पहले से ही काजू रख दिया था। कॉमेडियन को अक्सर यह कहते देखा जाता था कि उन्हें बेटी चाहिए। उनका कहना था की बेटी आ जाए तो परिवार पूरा हो जाएगा। उनकी इच्छा पूरी तो नहीं हुई लेकिन परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

चल रही है लाफ्टर शेफ की शूटिंग

भारती इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में दिखाई दे रही थी। यह एक कुकिंग शो है जिसमें वह होस्ट हैं। इसमें लाजवाब कुकिंग के साथ हंसी मजाक भी होता है। भारती के साथ इसमें कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, जन्नत ज़ुबैर और तेजस्वी प्रकाश जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

जताया बप्पा का आभार

अपने बेटे को जन्म देने के बाद भारतीय सिंह को गणपति बप्पा का आभार जताते हुए देखा गया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए उस पर हार्ट इमोजी बनाया है। इस तस्वीर से जाहिर है कि नन्हे मेहमान के आने के बाद उन्होंने भगवान को तहे दिल से शुक्रिया कहा है। वैसे तो उन्होंने चतुर्थी पर गणपति बप्पा से बेटी की मन्नत मांग कर 1000 लड्डू भी चढ़ाया थे लेकिन लगता है कि इस बार बप्पा खुद ही उनके घर आने की तैयारी कर रहे थे। कॉमेडियन की डिलीवरी के बाद घर में खुशियों का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment