बलिया लोकसभा से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि बंगला देशी घुसपैठियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है एसआईआर के मुद्दे को सपा सांसद ने हमला बोला और कहा कि देखिए भारतीय जनता पार्टी का देश के प्रति कोई विजन नही है।सिर्फ सत्ता में रहने के लिए राजनीति करते है विकास से भटकाने के लिए रोजगार की चर्चा न हो।गरीबी पर चर्चा न हो,भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो,देश की सीमाएं सुरक्षित है कि नही उस पर चर्चा न हो,इस लिए ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बात करते है बंगला देशी आए है हमे बंगला देशियों से कोई ऐतराज नहीं है।वो एसआईआर कराएं लेकिन एसआईआर के पीछे की मनसा साफ होनी चाहिए।आयोग की मनसा साफ नही है चुनाव आयोग पीडीए के लोगों को लिस्ट से हटाने का काम कर रहा है आज पीडीए के महानायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मजबूती के साथ लगे हुए है हम अपने वोट को उस तर्ज तक नही काटने देंगे जिस तर्ज पर बिहार में एसआईआर के नाम पर वोट काटा गया।बिहार में वोट गठबंधन के पक्ष में जाना चाहिए था एसआईआर के माध्यम से और दस हजार रुपए चौंक के मिड में चुनवा के बीच में महिलाओं को देकर के चुनवा जीतने का काम किए ऐसा हम उत्तर प्रदेश में होने नही देंगे। 2027 में आने वाले यूपी चुनाव में बीजेपी यूपी में भी बाट सकती है दस हजार रुपए बीजेपी के पास रुपए है लेकिन देश की जनता कितने बार धोखा खायेगी 2014 में दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर जनता धोखा खाई,किसानों की दो गुनी आए के नाम धोखा खाई, देश के बाहर से पैसा लेकर 15 – 15 लाख देने के नाम पर धोखा खाई,अब बिहार में जनता धोखा खाई है उत्तर प्रदेश देश का राजनीतिक केन्द्र है और राजनीति का हृदय है यहां से कोई गलत मैसेज नही जायेगा यहां समाजवादी पार्टी के लोग मजबूती के साथ लड़े है उनके है बात का जवाब दिया जायेगा आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पूर्ण रूप से यूपी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।बिहार में कहा चूक हुई तो सांसद ने कहा कि देखिए हिंदुस्तान का हर मॉल बिकाऊ है हम पैसे बल पर हम खरीद सकते है हो सके तो जिस सांसदों के बाल पर इनकी सरकार बनी हो ऐसा कोई सांसद उनका पूजीपति हो और जो सांसद को मनमाफिक रुपए देकर सांसद को खरीद कर देश का प्रधानमंत्री बनना चाहेगा।गलतियां होती है ये आज ही हम मान जाएं कि उत्तर प्रदेश में रुपया बांट कर ये आयेंगे तो ये भी असंभव नहीं है।आज इसी देश का पूजीपत्ति भी सांसदों को खरीद कर और प्रधानमंत्री को लात मारकर, हटाकर प्रधानमंत्री बनने का काम करेगा।मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं उन्ही के पूंजीपत्ति अगर उन्ही के रुपए से वोट खरीदे जा रहे है। गोवा में सरकार गिरी,महाराष्ट्र में सरकार गिरी, मध्यप्रदेश में वही हाल हुआ, जब गलती बार बार होगी तो आप जन प्रतिनिधियों का भी सम्मान नही रह जायेगा।जब जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जायेंगे तो जनता उनको अच्छी निगाह से नही देखेंगे उनको अच्छी निगाह से नही देखेंगे उनको खराब निगाह से देखेंगे और उनका भी तिरस्कार होगा।भारतीय जनता पार्टी का रुपए का खेल ज्यादा दिन तक नही चलने वाला नही है इनका तिलिस्म टूटेगा, इनका मंदिर मस्जिद का तिलिस्म 2024 में उत्तर प्रदेश में टूटा है आप स्वीकार कीजिए हम उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जो जनादेश दिया है कि देश का प्रधानमंत्री मोदी बने इस लिए नही दिया था 80 लोक सभा की सीटों में 43 सीटें विपक्ष को देने का काम किया था इस लिए मैं उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं उत्तर प्रदेश की जनता जो समझा है भारतीय जनता पार्टी की दोगलपन की राजनीति को समझा है वह उत्तर प्रदेश की जनता ने समझा है आने वाला चुनाव उत्तर प्रदेश का होगा इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश की जनता फिर भारतीय जनता पार्टी को जवाब देगी। और आने वाला चुनाव जो भी हो, देश के लोग जागरूक है उसी तर्ज पर वोट करेंगे और भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जायेगा और 2047 का सपना भूल जाए 2047 में नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा।यह लोकतांत्रिक देश है अनेकताओं में एकता का देश है यह ।यहां हर जारी हर धर्म के लोगों का जीने का अधिकार है इनका समग्र विकास बस इनकी जबान से होती है इनका समग्र विकास कुछ भी नही है इनका समग्र विकास बस पांच किलो अनाज है किसानों की मांग पर 700 किसान मरते है किसानों की आय को क्यों नही दुगुना करते हो, उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हों,छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपया क्विंटल के हिसाब से दाम मिल रहा है उत्तर प्रदेश के किसानों को धान की खरीद पर 2400 रुपए मिला रहा है क्या दोष है उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ दोगलपन और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है इसको उत्तर प्रदेश की जनता माफ़ नही करेगी आने वाले चुनाव में इसका जनता जवाब देगी।
बलिया : सपा सांसद ने बीजेपी पर बोला हमला,आज इसी देश का पूजीपत्ति भी सांसदों को खरीद कर और प्रधानमंत्री को लात मारकर, हटाकर प्रधानमंत्री बनने का काम करेगा

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
- Advertisement -

