बदायूं में सनसनीखेज वारदात से हडकंप! मंदिर के पुजारी की बंधक बनाकर गला दबाकर हत्या से हडकंप।
बदायूं में साई मंदिर के पुजारी की हाथ पैर बांधकर दबाकर हत्या की वारदात से इलाके में हडकंप मच गया ।
हत्या की वारदात नवादा चौकी से मात्र 50 मीटर दूरी हुई । इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस पर सवाल खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी होने पर श्रद्धालु और आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए । लूट और हत्या से पहले हत्यारों ने सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए । घटना की जानकारी होने पर स्थल पर sp देहात,sp सिटी ,co सिटी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँची । Sp सिटी ने कई टीमें लगाई और आसपास के सीसीटीवी की तलाश की जा रही है वही sog सहित सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है ।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम हत्या के बाद सबूत जुटाए गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पूरा मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नवादा सर्वेश्वर साईं मंदिर का है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कल्लिया काजमपुर गांव के रहने वाले मनोज शंखधार (40) तकरीबन आठ साल से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नवादा चौकी के सामने साई मंदिर में रह कर पूजा करते थे। मंदिर में भोलेनाथ का शिवलिंग सहित कई देवी देवताओं की प्रतिमाएं उपस्थित है । भक्त पूजा करने के लिए सुबह तड़के पहुंचते थे । जब पास के ही रहने वाले मौके पर पहुंचे तब ऊपर छत पर मनोज शंकरधर की हत्या की वारदात को देखा । उनके अनुसार हाथ पैर बंधे हुए थे और संभवत गला दबाकर हत्या करने की बात उन्होंने बताई पूरी घटना का उन्होंने वीडियो फोटो बनाए और आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी । आपको बता दे कि मंदिर में प्रबंधन की ओर से उन्हें 57 सौ रुपये प्रति महीने बतौर मानदेय दिया जाता था। दिनभर मंदिर में नियमित पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के बाद रात को मंदिर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोते थे। आज सुबह जब भक्तगण मंदिर पहुंचे तो मेनगेट खुला हुआ था । लेकिन पुजारी नहीं दिखे। कुछ लोग उन्हें आवाज लगाते हुए छत वाले कमरे में पहुंचे तो वहां पुजारी का शव पड़ा हुआ था। गमछे से उनकी दोनों टांगें बांधी गई थीं। मामले की जानकारी पर प्रभारी एसएसपी डा. हृदेश कठेरिया, एसपी सिटी समेत सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर जा पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करने पहुचीं । माना जा रहा है कि बदमाश मंदिर के पिछले हिस्से से छत के रास्ते दाखिल हुए थे। वहीं मंदिर प्रबंधक सुरेंद्र वैश्य का कहना है कि चांदी के दो मुकुट मंदिर में फिलहाल नहीं मिले हैं। हो सकता है कि वो मंदिर परिसर में ही कहीं रखे हों। उनकी तलाश करवा रहे हैं।
वारदात के बाद एसपी सिटी ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। लूट जैसी घटना नहीं हुई है। अभी तक सारा सामान पूरा मिला है। हत्या के पीछे क्या कारण है उसकी जांच की जा रही है कई टीमों को लगाया गया है जल्दी इस पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा आसपास के सीसीटीवी की तलाश की जा रही है मौके से मंदिर के अंदर सीसीटीवी भी गायब मिले हैं।
वही इस घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहुतशाम सिद्दीकी अपनी घर के पास से मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि यहां पर हिंदू मुस्लिम मिक्स आबादी है । बहुत दुखद घटना है और चौकी से कुछ ही दूरी पर इस घटना को अंजाम दे दिया गया हत्या की जांच अब पुलिस कर रही है। जो भी दोषी हो हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।


