इस शाम का एक खास और दिलचस्प पल तब आया, जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मंच पर किशोर कुमार का मशहूर गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ गाया। उनका यह अ…
इस शाम का एक खास और दिलचस्प पल तब आया, जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मंच पर किशोर कुमार का मशहूर गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ गाया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया
अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में BRICS Summit के दौरान आयोजित गाला डिनर में किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत गुनगुनाया। उन्होंने 1965 में आई फिल्म ‘तीन देवियां’ के गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ को अपनी आवाज में पेश किया। इस गाने को मूल रूप से किशोर कुमार ने गाया था। इसका संगीत एसडी बर्मन ने दिया था, जबकि गीत के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। अनवर इब्राहिम ने इस खास पल का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- ‘गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है?’
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने केवल किशोर कुमार का गाना ही नहीं गाया। उन्होंने फिल्म ‘संगम’ का मशहूर गीत ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ भी गुनगुनाया। यह गीत मुकेश ने गाया था। इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था और गीत के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे। अनवर इब्राहिम का भारतीय फिल्म संगीत के इन लोकप्रिय गीतों को गाना BRICS डिनर की शाम का खास आकर्षण बन गया
BRICS Gala Dinner में दुनिया के नेताओं के सामने भारत की खान-पान की विविधता भी पेश की गई। मेन्यू में भारत के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ पुरानी दिल्ली के लोकप्रिय स्वाद को भी शामिल किया गया। स्टार्टर में खंडवी मिल-फ्यूई और खुंब गलौटी जैसे खास व्यंजन परोसे गए। मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक, कैरेट बीन पोरियल, थक्काली बेले सारू और मिलेट पुलाव शामिल रहे। इसके साथ चुकंदर का रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय ब्रेड भी परोसी गईं
मिठाई में ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी ने भारतीय स्वाद को और खास बनाया
गाला डिनर के दौरान करीब 160 कलाकारों ने ‘BRICS Symphony’ नाम से विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। इसमें भारत के शास्त्रीय नृत्य और संगीत की परंपरा के साथ BRICS देशों की सांस्कृतिक विविधता को भी सामने रखा गया
भारत की ओर से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए। पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों के साथ संगीत की प्रस्तुति भी हुई। यह कार्यक्रम करीब 20 से 25 मिनट का रहा और इसमें गायन को भी शामिल किया गया। भारतीय कलाकारों ने इस विशेष प्रस्तुति के लिए पहले से अभ्यास किया था। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने किया
BRICS Gala Dinner सिर्फ नेताओं के औपचारिक रात्रिभोज तक सीमित नहीं रहा। भारतीय व्यंजनों, शास्त्रीय नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारत की विविधता को दुनिया के सामने पेश किया गया। इसी माहौल में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का किशोर कुमार और मुकेश के लोकप्रिय गीत गाना शाम का एक यादगार पल बन गया
स्रोत: readnownews.in


