अजय राय की हिरासत से भड़के कांग्रेसी, थाने में गूंजे नारे

Nikhil Malhotra
6 Min Read

मसौली बाराबंकी। गोंडा जिले के बर्तन व्यवसाई विनोद कुमार साहनी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है शनिवार को विनोद कुमार साहनी के परिवार से मिलने जा रहे यूपी क…

मसौली बाराबंकी।

गोंडा जिले के बर्तन व्यवसाई विनोद कुमार साहनी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है शनिवार को विनोद कुमार साहनी के परिवार से मिलने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सहाबपुर टोल प्लाजा के निकट से बाराबंकी एवं गोंडा पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना मसौली लेकर आ गयी करीब डेढ़ घंटे चले अफरातफरी के बाद सीओ कर्नेलगंज आनंद कुमार राय एव प्रभारी निरीक्षक कर्नेलगंज नरेंद्र कुमार राय द्वारा पांच दिन के अंदर आरोपियों पर कार्यवाही का आश्वासन देने पर प्रदेश अध्यक्ष सहित काग्रेसी वापस लौट गये।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय निर्धारित कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसिम वकार, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक धीरू सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह, राजेश जयसवाल, सलमान बसर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा, राज बहादुर यादव, अब्दुल्ला सहित पांच दर्जन से अधिक काग्रेसी मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने जा रहे थे। उनके काफिले में करीब एक दर्जन से वाहन शामिल थे।

जैसे ही काफिला शाहवपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, वहां पहले से तैनात गोंडा और बाराबंकी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रोकने पर भड़के अजय राय, पुलिस से हुई बहस पुलिस द्वारा काफिला रोके जाने पर अजय राय ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से सवाल किया कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस से लिखित आदेश दिखाने की मांग की।

अजय राय ने कहा कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने नहीं, बल्कि हत्या में जान गंवाने वाले विनोद साहनी के परिवार से मिलने और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने जा रहे हैं

पुलिस और अजय राय के बीच काफी देर तक बहस होती रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मसौली थाने लेकर पहुंची। थाने पहुंचने के बाद अजय राय धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से मिलना उनका मानवीय और सामाजिक दायित्व है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस आदेश के तहत उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को परिवार से मिलने से रोकना उचित नहीं है। बताते चले कि प्रशासन को अजय राय के गोंडा जाने की सूचना के बाद पुलिस पहले से ही सतर्क हो गयी थी। शाहवपुर टोल प्लाजा से लेकर गोंडा जाने वाले मार्ग पर जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रही। इसके चलते इलाके में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा—पीड़ित परिवार से मिलना हमारा अधिकार गोंडा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता हर हाल में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार से मिलने से पहले ही पुलिस कांग्रेस नेताओं को परेशान करने लगी है

उन्होंने कहा कि जब मंत्री और अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने जा सकते हैं तो कांग्रेस नेताओं को क्यों रोका जा रहा है। अजय राय बोले—दुख बांटने जा रहा था, पुलिस ने रोक दिया अजय राय ने पुलिस से बातचीत के दौरान कहा कि वह गोंडा में विनोद साहनी के परिवार से मिलकर उनका दुख बांटने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोक दिया गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि यदि उन्हें रोकने का कोई लिखित आदेश है तो उसे दिखाया जाए।

उन्होंने विनोद साहनी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। बाराबंकी से गोंडा तक बढ़ी राजनीतिक हलचल यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस द्वारा रोके जाने और मसौली थाने में धरने पर बैठने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। मसौली थाना परिसर में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तनावपूर्ण माहौल बना रहा। घटना को लेकर बाराबंकी से लेकर गोंडा तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है

पांच दिन के आश्वासन पर माने काग्रेसी

गोंडा जाते समय हिरासत मे लेकर मसौली थाने लाये गये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय साथियो के साथ धरने पर बैठ गये कार्यकर्ताओं के पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद पीड़ित परिवार को इंसाफ दो के नारे से अफरातफरी का महौल बन गया मसौली थाने पर करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के बाद क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज आनंद कुमार राय, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ, प्रभारी निरीक्षक कर्नेलगंज नरेंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज पाठक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मसौली सनत मिश्रा एव काग्रेसी नेताओं के बींच हुई वार्ता एव पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 5 दिन के अंदर कार्यवाही के आश्वाशन पर काग्रेसी लखनऊ वापस लौट गये

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article