राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद

Nikhil Malhotra
1 Min Read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस सप्ताहंत ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम लो…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस सप्ताहंत ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने यह भी कहा है कि 12 सितम्बर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह भी आयोजित नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितम्बर को भारत मंडपम में हो रहा है।

इसमें शामिल होने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रमुख और उनके प्रतिनिधिमंडल आ रहे हैं। इसे देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त और यातायात व्यवस्था के तहत सरकार ने 11 सितम्बर को सभी सार्वजनिक कार्यालयों में पहले से ही अवकाश घोषित किया हुआ है

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article