कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की AAP सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है – सरकारी नाकामी पर सवाल…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की AAP सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है – सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा। उन्होंने इस संबंध में गुलजार सिंह और मोहनजीत सिंह का भी जिक्र किया
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पंजाब की AAP सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है – सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और torture से मिलेगा। अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले, दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह जी ने वित्त मंत्री से सिर्फ इतना पूछा कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है
उन्होंने कहा कि बस इस बात पर गुलजार को इतना प्रताड़ित और अपमानित किया गया, माफी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने जहर खा लिया। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते हुए, इलाज के अभाव में, आखिरकार वो ज़िंदगी की जंग हार गए
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले हफ्ते मैंने एक युवा मोहनजीत सिंह से भी बात की, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया। सरकार का काम जनता को जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं। गुलजार सिंह जी के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। मुख्यमंत्री तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें और सुनिश्चित करें कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो जिसकी FIR में उनका नाम दर्ज किया जाए
पंजाब की AAP सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है – सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और torture से मिलेगा
अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले, दलित समुदाय से आने वाले गुलज़ार सिंह जी ने वित्त मंत्री से सिर्फ़ इतना पूछा कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी…
इससे पहले कांग्रेस ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि पंजाब में गुलजार सिंह ने AAP सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से नशे पर सवाल पूछा तो उन्हें डराया-धमकाया गया। उन पर इतना दबाव डाला गया कि उन्होंने अपनी जान दे दी। ये गुलजार की मौत से पहले का वीडियो है, जिसमें वे AAP सरकार के मंत्री को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं
स्रोत: readnownews.in


