कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर जवानों को किया नमन, बोले- राष्ट्र हमेशा रहेगा ऋणी

shikha verma
3 Min Read

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कारगिल विजय दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को शत-शत नमन। जय हिंद!”

हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत कारगिल की दुर्गम चोटियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इसी जीत की स्मृति में पूरे देश में यह दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय जवानों ने अपने पराक्रम से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कि वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने कारगिल क्षेत्र की कई रणनीतिक चौकियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ चलाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया और 26 जुलाई को विजय की घोषणा की, जिसे आज पूरे देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share This Article
Leave a Comment