Instagram Update: अब यूजर्स तय करेंगे क्या दिखेगा उनकी फीड में

shikha verma
2 Min Read

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद खास फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी फीड को खुद नियंत्रित कर सकेंगे और तय कर पाएंगे कि उन्हें किस तरह का कंटेंट देखना है।

‘Your Algorithm’ फीचर पर काम जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने बताया है कि कंपनी एक नए फीचर ‘Your Algorithm’ पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य यूजर्स को अधिक कंट्रोल देना है ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार फीड को कस्टमाइज कर सकें।

अब फीड होगी पूरी तरह पर्सनलाइज

इस फीचर के जरिए यूजर्स यह चुन सकेंगे कि उन्हें कौन से टॉपिक्स, पोस्ट या रील्स दिखें और कौन से नहीं। खास बात यह है कि अब इसके लिए बार-बार सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं होगी।

यूजर्स कंटेंट देखते समय ही अपनी पसंद दर्ज कर सकेंगे, जिससे उनकी फीड तुरंत अपडेट हो जाएगी।

इंटरफेस में भी हो सकता है बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए फीचर के साथ इंस्टाग्राम के इंटरफेस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अलग-अलग डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस पर टेस्टिंग कर रही है ताकि फीचर को और आसान बनाया जा सके।

रियल टाइम में बदलेगी फीड

नए सिस्टम के तहत यूजर जब कोई रील या पोस्ट देखेंगे, उसी दौरान वे अपनी पसंद के अनुसार फीड को एडजस्ट कर सकेंगे। इससे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम रियल टाइम में काम करेगा और कंटेंट ज्यादा पर्सनलाइज्ड होगा।

कब होगा लॉन्च?

मेटा इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और इसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले महीनों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment