Shilpa Shetty आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक की मशहूर और फिटनेस आइकन मानी जाने वाली शिल्पा ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है।
वॉलीबॉल से था खास लगाव
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। बचपन में उन्हें वॉलीबॉल खेलने का बेहद शौक था और वह इस खेल की कोच बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका सपना खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का था और उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी इसी दिशा में आगे बढ़ेगी।
पढ़ाई और खेल के बीच संघर्ष
खेलों में रुचि के चलते शिल्पा की पढ़ाई पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया था कि SSC एग्जाम्स से पहले उनके प्री-टेस्ट में केवल 48 प्रतिशत अंक आए थे, जिस पर उनकी मां काफी नाराज हुई थीं। शिल्पा के अनुसार, उनकी मां ने उस समय उन्हें डांटते हुए “निकम्मी” तक कह दिया था।
मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर
बचपन के सपनों से अलग शिल्पा ने धीरे-धीरे मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 15-16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
उनकी पहली बड़ी फिल्म Baazigar थी, जिसमें उनके साथ Shah Rukh Khan और Kajol नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और यहीं से शिल्पा के फिल्मी करियर की मजबूत शुरुआत हुई।
हिट फिल्मों से बनाई पहचान
अपने करियर में शिल्पा शेट्टी ने Main Khiladi Tu Anari, Dhadkan, Apne, Rishtey, Ghar और Indian जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। आज शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की प्रेरणा के रूप में भी जानी जाती हैं।


