बिहार MLC चुनाव, बीजेपी ने घोषित किए 4 उम्मीदवार, पवन सिंह को मिला टिकट

shikha verma
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। घोषित सूची में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया गया है।

इन नामों में सबसे अधिक चर्चा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को लेकर हो रही है। लंबे समय से भाजपा से जुड़े पवन सिंह चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जता रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बाद में उन्होंने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।

विधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पवन सिंह ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार।”

संगठन में भी किए गए बड़े बदलाव

इससे पहले भाजपा ने बिहार प्रदेश संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए कई पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। पार्टी ने 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय मंत्री की नियुक्ति की घोषणा की थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजोर झा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Share This Article
Leave a Comment