काव्या मारन की टीम पर बवाल! पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदने के बाद SRH का X अकाउंट सस्पेंड

Bole India
2 Min Read

द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी विवादों के घेरे में आ गई है। भारत में कई फैंस ने इस फैसले की आलोचना की है।

ऑक्शन 12 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन मौजूद थीं। उन्होंने अबरार अहमद के लिए 2.3 करोड़ रुपये की बोली लगाई और उन्हें टीम में शामिल किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

X अकाउंट सस्पेंड
सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा ट्रोलिंग के बीच सनराइजर्स लीड्स का X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। टीम के अकाउंट सस्पेंड होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन आमतौर पर एक्स ऐसे अकाउंट्स को सस्पेंड करता है जो उनके नियमों का उल्लंघन करते हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया
अब्रार अहमद द हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली किसी भी टीम द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। कई फैंस ने टीम की मालकिन काव्या मारन के इस निर्णय को देश की भावनाओं के खिलाफ बताया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या फ्रेंचाइजी अब अबरार को रिलीज करेगी या नहीं।

टीम का पक्ष
SRH के कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि अबरार को टीम में शामिल करने का निर्णय खिलाड़ियों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के भीतर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुनने या न चुनने को लेकर कोई विशेष मीटिंग नहीं हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment