श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में कृष्णमय हुई शाम, छठी महोत्सव पर गूंजे नंद घर आनंद भयो के जयकारे,मयंक आर्ट ग्रुप की प्रस्तुति पर झूमे भक्त

Nikhil Malhotra
3 Min Read

सहारनपुर। नेहरु नगर खलासी लाइन स्थित सिद्धपीठ श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर बुधवार को बाल गोपाल के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय नगर में समिति के अध्यक्ष पं. मुके…

सहारनपुर। नेहरु नगर खलासी लाइन स्थित सिद्धपीठ श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर बुधवार को बाल गोपाल के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय नगर में समिति के अध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा के नेतृत्व में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। आयोजक मंदिर पुजारी पं. रमाशंकर ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के छठे दिन मनाए जाने वाले छठी महोत्सव की तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर दी गई थी।

इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक गुब्बारों, रंग-बिरंगे फूलों, फूल मालाओं और विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंदिर के मुख्य द्वार पर फूलों से स्वागत द्वार बनाया गया था। भक्तों के बैठने और पूजा अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी को असुविधा न हो। उत्सव का शुभारंभ शाम को भजन संध्या से हुआ। भजन गायकों ने जब “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “यशोमती मैया से बोले नंदलाला” जैसे मधुर भजनों पर की प्रस्तुति दी गयी।

इस दौरान मयंक आर्ट ग्रुप की ओर से श्रीकृष्ण के रूप में मयंक और राधा बनी राधिका ने मनमोहक तरीके से भजनों पर जब नृत्य किया तो पूरा पंडाल झूम उठा। महिलाएं और बच्चे भजनों पर नाचने लगे। इसके बाद लड्डू गोपाल की मनोहारी सुंदर झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों को कृष्ण-राधा के रूप में सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहे। भजन संध्या के बाद विधि-विधान से गोपाल अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाल गोपाल का पंचामृत – दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया।

इसके पश्चात भगवान का नवीन वस्त्रों और फूलों से श्रृंगार किया गया। अंत में भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। महोत्सव के समापन के बाद सभी भक्तों में हलुआ-चना और पंचामृत के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों और सेवादारों ने भरपूर सहयोग दिया। व्यवस्था संभालने में पुजारी श्यामलाल, सेवादार सुदेश गुप्ता (उपाध्यक्ष), रतन सिंह यादव (सचिव), एडवोकेट पं.

पंकज शर्मा (सचिव), अजीत राणा (कोषाध्यक्ष) के साथ कन्हैया लाल गुप्ता, गगन भंडारी, कार्तिकेय, भुवन चंद उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, संजू चौधरी, लक्की दुआ, सुधीर यादव, महेंद्र कोरी, राकेश वर्मा, वेद प्रकाश पाण्डेय, शिवम शर्मा, संजीव धीमान और प्रिया कांन्जू आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article