सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरी पुरवा मजरा लच्छन नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ग्राम गौरी पुरवा निवासी हफीज खान का 9 वर्षीय पुत्र शाहनवाज अपने साथी जीशान के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उधर से मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने या तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहनवाज की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक की मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर हादसे के शव को फेकने का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
