सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था और सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान सामने चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्रेक लगते ही ऑटो घुस गया। जिसमें बैठे चार लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हुए है।मृतक की पहचान टीकर बहादुरपुर निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अंकित अपने पिता शिवकुमार, माता शिवपति और गांव के ऑटो चालक अंकित सिंह के साथ परसेंडी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। परिवार के मुताबिक, अंकित कुमार इसी समारोह में दूल्हा बनने वाला था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, और कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
