संतकबीरनगर : लूट का खुलासा

Bole India
1 Min Read

संतकबीरनगर में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर लूट कांड का खुलासा किया है। अंबेडकर नगर निवासी सुभाष कुमार जो बस्ती जिले में रहते हैं वह टेंपो के जरिए महुली थाना क्षेत्र के लुतही गांव के पास पहुंचे ही थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने असला सटाकर युवक के जब से मोबाइल और 3000 हजार रुपये नगद छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी जाल बिछकर 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दिनेश कुमार, मदन यादव और संजय यादव को इटौवा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया जो बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस और लूट की रकम, छिनैती के मोबाइल फोन और घटना में प्रयोग किए गए मोटर साइकिल को बरामद किया है।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाल जा रहा है और विधिक कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment