AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली संतकबीरनगर पहुंचकर जिले के अलग-अलग जगहों पर नुक्कड़ सभा को उन्होंने संबोधित किया। सिमरिया में क्षेत्र के आगया गांव पार्टी के नेता सेराज खान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि पूरे प्रदेश में हम नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं, गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर हम बहुत मजबूती से उतरेंगे ताकि हमारे बगैर यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोई ना बने। उन्होंने कहा कि आगे हम विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे गठबंधन हुआ तो ठीक है नहीं तो गठबंधन नहीं हुआ तो हम बेलगाम घोड़े हैं हम पूरे प्रदेश में लड़ेंगे हर सीट पर लड़ेंगे।
