पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव

Nikhil Malhotra
1 Min Read

प्रदेश के सभी जनपदों से बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचेंगे देहरादून

पायनियर समाचार सेवा। डोईवाला। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी 13 सितंबर 2026 को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। आंदोलन का उद्देश्य सरकार तक कर्मचारियों की पुरानी मांग पुरानी पेंशन बहाल करो को मजबूती से पहुंचाना है। प्रदेश के सभी जनपदों से बड़ी संख्या में कर्मचारी देहरादून पहुंचेंगे।

एनएमओपीएस उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी चेतन प्रसाद कोठारी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त जीवन की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों में भविष्य को लेकर असुरक्षा है। सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल करनी चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षक-कर्मचारियों से 13 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। जब तक सुरक्षित भविष्य का अधिकार नहीं मिलता, आवाज उठती रहेगी

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article