फिरोजाबाद : पुलिस और शातिर चोर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त गिरफ्तार

Bole India
2 Min Read

फिरोजाबाद एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शातिर चोर अर्जुन उर्फ पुतला को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना सिरसागंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त अर्जुन उर्फ पुतला किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीम NH-2 हाईवे पर चेकिंग कर रही थी, तभी शेख सराय की ओर से आती एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय आरोपी ने भागने का प्रयास किया, इसी दौरान हड़बड़ाहट में उसकी मोटरसाइकिल गिर गई।खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ पुतला पुत्र जाहर सिंह निवासी कुरावली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा,1 जिन्दा कारतूस,2 खोखा कारतूस,चोरी की मोटरसाइकिल,चोरी के 4 एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब 2 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment