बीती 25/26 की रात्रि में मुरादाबाद दिल्ली हाइवे पर लगे PNB के ATM को उखाड़कर लेजाने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैरों में गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती। दोनों की पहचान थाना मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके के मतीन और तंजीम के रूप में हुई है। इसके अलावा गिरफ्तार तीन अन्य की पहचान हरियाणा के पलवल का जुबैर वा हसनैन व बुलंद शहर का नरेश फौजी शामिल है। ये पांचों उसी ब्रेजा कार में थे जो घटना में यूज की गई थी।
बरामद कार से तीन लाख आठ हजार रुपए बरामद किए है। ये रकम आपस में बांटने के लिए रखी थी। साथ उस घटना प्रयुक्त सभी सामान वा उपकरण भी बरामद किये गाए हैं। कार की बदली हुई दो नंबर प्लेट भी मिली हैं। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। पांचों बदमाशों से पूछताछ जारी है।
ज्ञात हो बीती 25/26 की रात्रि में मुरादाबाद दिल्ली हाइवे पर लगे PNB के ATM को बदमाश उखाड़कर ले गए थे, ATM जिला अमरोहा में एक खेत में पड़ा मिला था जबकि उसमें जमा करीब सात लाख की रकम गायब थी। तभी से मुरादाबाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश में थी और रात कांठ रोड पर रामगंगा की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क पर बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को पांचों बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिल गई।


