पीएम की बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार का ATM बना दिया था। जब DMK की बात आती है, तो आप तमिलनाडु में भी कैंपों की लंबी लिस्ट देख रहे हैं। कांग्रेस और DMK पुडुचेरी के डेवलपमेंट के सफ़र में स्पीड ब्रेकर बन गए थे। अब वही ताकतें फिर से पावर की भूखी हैं। क्या पुडुचेरी को करप्शन और क्राइम के उस दौर में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहेंगे।
कांग्रेस और DMK पुडुचेरी के डेवलपमेंट के सफ़र में स्पीड ब्रेकर:पीएम “
पुडुचेरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा सतत विकास को मजबूत करने के मकसद से 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
डीएमके और काँग्रेस शासन मे अस्थिरता :पीएम
भाषण में कहा कि “डबल इंजन सरकार” (यानी केंद्र और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में एक ही दल की सरकार) विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के शासन में पॉलिटिकल अस्थिरता, करप्शन, क्राइम और गरीबों की तकलीफ़ से भरे थे। राशन शॉप के पास चावल नहीं था, सैलरी में देरी होती थी, गुंडे और ड्रग माफिया का राज था।”
