मड़िहान और राजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने देर रात भावां-सेमरी जंगल में मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है।पशु तस्कर पैदल जंगल के रास्ते मवेशी को वध के लिए ले जा रहा था।
13 मवेशी,तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर पर छह मुकदमा दर्ज है।
पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को भावां-सेमरी जंगल के रास्ते पैदल हांकते हुए वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में थाना मड़िहान व राजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर दबिश दी गयी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए पशु तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है,जबकि दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।


