पुलिस कार्यवाही
सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। सोमवार तड़के मनौरी पुल के पास चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।
थाना पिपरी पुलिस, एसओजी और चौकी चायल की संयुक्त टीम ने गुगुवा का बाग के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अंकित पासी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों में
सचिन पुत्र राम बहादुर,
सोनू उर्फ अभिषेक कुमार,
सुजल उर्फ श्रेयजल भारतीया,
बाबू राइडर उर्फ ओमी पासी,
जबकि मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित पासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, 11 मोबाइल फोन और 5200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने चरवा, पिपरी, मनौरी पुल, वंदराही बाग और पुरामुफ्ती क्षेत्र में कई लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है।


