जालौन : IG का पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ एक्शन सुनवाई न करने पर दारोगा निलंबित SP कार्यालय के लिपिक फूलचंद्र निलंबित दो दिवसीय दौरे पर थे।

Bole India
1 Min Read

जालौन जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। झांसी परिक्षेत्र के आईजी आकाश कुलहरि के दो दिवसीय जालौन दौरे के दौरान पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
उरई कोतवाली में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दरोगा नरेंद्र को निलंबित कर दिया गया। दरोगा पर महिला की शिकायत की समुचित सुनवाई न करने और ड्यूटी के दौरान व्हाट्सएप चैट करने के आरोप सामने आए थे।इसके अलावा एसपी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक फूलचंद्र को भी निलंबित किया गया है। उन पर पत्रावलियों में हेरफेर से संबंधित आरोप पाए गए, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की गई।आईजी आकाश कुलहरि ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्य में पारदर्शिता को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश गया है।

Share This Article
Leave a Comment