वेटलापलेम: एक मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शनिवार को समरलाकोटा मंडल के वेटलापलेम गांव में लाइसेंस प्राप्त एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए और नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
