गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी को महिलाओं ने भेंट की हस्तनिर्मित पेंटिंग, मंच पर बुलाकर की मुलाकात

shikha verma
2 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के दौरान जनसभा में एक भावुक और आत्मीय क्षण देखने को मिला। सभा स्थल पर हाथ से बनाई गई मुख्यमंत्री की पेंटिंग लेकर खड़ी दो महिलाओं पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी। संबोधन समाप्त होने के बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को दोनों महिलाओं को मंच पर बुलाने का निर्देश दिया।

मंच पर पहुंचीं दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें अपनी हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना की, उनका हालचाल जाना और उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, खिलौने भी किए वितरित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया तथा उन्हें खिलौने भेंट किए। इस अवसर पर गाजीपुर जिले के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, प्रमाणपत्र एवं अन्य सहायता सामग्री वितरित की।

लाभान्वित होने वालों में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनिमेष राय को लैपटॉप, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सुंदरी को ₹7 हजार का चेक एवं प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आशुतोष पांडेय, वंदना यादव एवं दिवाकर सिंह को चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अंचलानंद राय को ₹1.08 लाख का चेक, लखपति दीदी योजना के तहत मनोरमा देवी को प्रमाणपत्र तथा स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि के अंतर्गत मधुबाला भारती को ₹14.91 करोड़ से अधिक की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सोमारी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पूनम देवी को स्वीकृति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पुष्पा देवी को ₹5 लाख की सहायता राशि का चेक, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत नितेश राय को ₹32 लाख का चेक तथा कंचन यादव को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment