शराब घोटाला मामले मे केजरीवाल और मनीष को कोर्ट से बरी होने पर काँग्रेस हैरान !

Bole India
2 Min Read

शिखा वर्मा

दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है; इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है… भाजपा हर चुनाव से पहले यही करती है। अगर उन्हें कांग्रेस को कमज़ोर करना सही लगता है, तो वे कांग्रेस के दुश्मनों को मज़बूत करेंगे। उन्होंने पहले भी यही किया है। कल, उन्होंने तमिलनाडु में कांग्रेस को कमज़ोर करने के लिए पी चिदंबरम के ख़िलाफ़ केस चलाने की मंज़ूरी दी… कांग्रेस को कमज़ोर करने के लिए, प्रधानमंत्री ने TMC तक की तारीफ कर दी…केरगीवाल के बरी की टाइमिंग को लेकर काँग्रेस ने सवाल उठाया है

काँग्रेस प्रवक्ता Pawan Khera ने इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक चशमे से भी देखा है इस बयान के पीछे राजनीतिक अजेन्ड कस तर्क

चुनावी टाइमिंग

कांग्रेस का आरोप है कि Arvind Kejriwal के खिलाफ कार्रवाई और फिर बरी होने की प्रक्रिया की टाइमिंग चुनावों के आसपास रही, जिससे राजनीतिक संदेश जाता है। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाईयों का इस्तेमाल चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जाता है।

विपक्षी दलों के साथ “चुनिंदा रवैया”

खेड़ा का दावा है कि Bharatiya Janata Party कांग्रेस को मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानती है, इसलिए वह कभी कांग्रेस नेताओं पर कानूनी दबाव बढ़ाती है और कभी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के प्रति नरम रुख अपनाती है—ताकि कांग्रेस कमजोर हो।

P. Chidambaram के खिलाफ केस की मंज़ूरी

उन्होंने P. Chidambaram के खिलाफ केस की मंज़ूरी और All India Trinamool Congress (TMC) की तारीफ का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा पहले भी ऐसी रणनीति अपनाती रही है।

Share This Article
Leave a Comment