देवरिया : तरकुलवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की लापरवाही, से मरीज परेशान

Bole India
1 Min Read

जनपद देवरिया के तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आरोप है कि यहां तैनात चिकित्सक मनोज कुमार जैन रोजाना सुबह 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचते हैं, इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सुबह से अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टर के इंतजार में भटकते नजर आए।

चिकित्सक अधिकारी के देर से आने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ता है।

मरीजों का कहना है कि समय पर डॉक्टर न मिलने से उनका इलाज प्रभावित होता है।
स्थानीय लोगों ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दे रहे हैं,

वहीं दूसरी ओर उन्हीं के अधीन कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाह डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई होती हैं फिलहाल, तरकुलवा CHC की कार्यप्रणाली स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment