देवरिया : तरकुलवा CHC में डॉक्टर की लापरवाही, 11 बजे के बाद पहुंचते हैं

Bole India
1 Min Read

सुबह से अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टर के इंतजार में भटकते नजर आए। चिकित्सक के देर से आने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि समय पर डॉक्टर न मिलने से उनका इलाज प्रभावित होता है।
स्थानीय लोगों ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के अधीन कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, तरकुलवा CHC की कार्यप्रणाली स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment