बिहार से आए परिवार, जो यहां रोजगार के लिए बसे हैं, और स्थानीय लोग एक साथ मिलकर पूजा कर रहे थे। मांएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर रही थीं। वहीं सुमेरपुर कस्बे के चेयरमैन धीरेंद्र कुमार शिवहरे ने साफ-सफाई, पंडाल और सभी जरूरी इंतजाम किए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद था, पुलिस, महिला सिपाही, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस हर कोने पर तैनात थी और नदी किनारे भक्ति का माहौल था। छठ का ये पर्व सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि हमीरपुर के लोगों ने भी छठ का पर्व धूम धाम से मनाया
