बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और एक हिंदू की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह एक हिंदू की हत्या की गई है, वह अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ऐसे मामलों का संज्ञान लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी देश में हिंदुओं या अन्य अल्पसंख्यकों पर इस प्रकार के अत्याचार दोबारा न हों।
बस्ती : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ का आक्रोश, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Leave a Comment
Leave a Comment

