जनपद बरेली में हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद बरेली पुलिस ने 30–35 वर्षों से कोर्ट की कार्यवाही से बचता फिर रहा हत्या का वारंटी आखिरकार दबोच ही लिया कभी प्रदीप कुमार सक्सेना के नाम से 302 और 379 की धाराओं में वांछित चल रहा यह आरोपी नाम और धर्म बदलकर मुरादाबाद में ‘अब्दुल रहीम उर्फ सक्सेना ड्राइवर’ के नाम से जिंदगी जी रहा था हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2025 को आदेश दिया था कि आरोपी को चार सप्ताह के अंदर गिरफ्तार करके सीजेएम बरेली के समक्ष पेश किया जाए आदेश के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम की निगरानी में विशेष टीम बनाकर पुलिस ने उसे हाईकोर्ट के गिरफ्तारी आदेश से अवगत कराते हुए करीब 11 बजे हिरासत में लेकर न्यायाधीश सीजेएम बरेली के समक्ष पेश किया गया है…
