यूपी के बांदा जिले के थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने बीती रात छापेमारी करने पर एक अवैध पटाखा फैक्टरी बरामद हुई है। जिसके भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे व बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने 2 संलिप्त व्यक्तियों को हिरासत में लिया है जिसने गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग समीचीन धाराओं में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।बताया जा रहा है कि आने वाले दीपावली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने यह कार्यवाही की है।
