बदायूं जनपद में आज शनिवार को लंबे समय से जिले में निवास कर रहे परिवारों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने ये अभियान बिना किसी सूचना या फिर वेरिफिकेशन के चलाया है। जिसके अंतर्गत शहर के धार्मिक स्थल बड़े सरकार पर पुलिस बल के साथ आला अफसर पहुंचे। जहां काफी समय से आवास बनाकर रह रहे लोगों से उनके जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। साथ ही उनके तीन पीढ़ियों तक बारे में जानकारी हासिल की। कुछ निवास कर रहे लोगों से तत्काल आवास खाली कर यहां से जानें की हिदायत भी दी है।
दरअसल बदायूं शहर स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर लंबे समय से झोपड़ियां डालकर रह रहे घुमंतू लोग और रोहिंगियाओं की तलाश में पुलिस बल ने ताबड़-तोड़ ऐक्शन किया। भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे जिले के आला अफसरों ने वहां रह रहे लोगों को तलाश किया। यह वो लोग बताए जाते हैं जोकि बिना किसी वेरिफिकेशन के काफी लंबे समय यहां रह रहे थे। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस का ये अभियान चलाया गया इसके बाद कुछ लोगों से तत्काल आवास खाली कर जानें के निर्देश दिए और बाकी परिवारों को तीन पीढियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों को यहां तुरंत ही भेजा जाएगा जो अनावश्यक रेल से निवास कर रहे हैं।
बदायूं : बदायूं में ऑपरेशन रोहिंगिया,लंबे वक्त से रह रहे लोगों का पुलिस ने शुरू किया वेरिफिकेशन।

Leave a Comment
Leave a Comment

