अयोध्या : निषाद समाज ने लल्लू सिंह से की मुलाकात, बंधा चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए की मांग

Bole India
2 Min Read

अयोध्या,लक्ष्मण पथ के चौड़ीकरण की जद में आ रहे मांझा जमथरा और बंधा के 300 प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सांसद को पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मांग की कि बंधा चौड़ीकरण की जद में आने वाले परिवारों को जमीन के बदले जमीन दी जाए।

श्यामलाल निषाद ने बताया कि ये सभी परिवार गरीब हैं और जमीन खरीदकर घर नहीं बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण से उनका परिवार बेघर होने की स्थिति में है और बिना मुआवज़े और वैकल्पिक आवास के वे अपने परिवार सहित जीवनयापन नहीं कर पाएंगे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आश्वासन दिया कि कोई भी बेघर नहीं होगा और जब तक उनको कहीं बसाया नहीं जाता, तब तक उन्हें रहने दिया जाएगा। उन्होंने मामले की जांच करने और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने का वादा किया है।

इस मौके पर निषाद समाज और यादव समाज के कई लोग मौजूद थे, जिनमें खुश निषाद, लाला निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, राजकुमार निषाद, राजा बाबू निषाद, विनोद राज यादव, विशाल निषाद, सियाराम निषाद, रामफल निषाद, सुभाष निषाद, सज्जन निषाद, सुगरा देवी, नेहा निषाद, गीता निषाद, और ललिता निषाद शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment