मेट गाला 2026 को लेकर इस बार बॉलीवुड फैंस के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण दोनों ही इस बार इस ग्लोबल फैशन इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी।
प्रियंका चोपड़ा क्यों नहीं होंगी शामिल
प्रियंका चोपड़ा पहले भी कई बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक्स से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन इस बार उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है। वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और इंटरनेशनल प्रमोशन टूर में बिजी हैं। इसके अलावा उन्हें एक बड़े ग्लोबल इवेंट में सम्मानित भी किया जाना है, जिसके चलते उन्होंने मेट गाला से दूरी बनाने का फैसला किया है।
दीपिका पादुकोण के न जाने की वजह
दीपिका पादुकोण भी इस बार मेट गाला में नजर नहीं आएंगी। चर्चा है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी और फिल्मों की शूटिंग को प्राथमिकता दे रही हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं, जिसके चलते उन्होंने इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट से हटने का निर्णय लिया है।
मेट गाला 2026
मेट गाला 2026 का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है। इस साल का थीम “फैशन ही कला है” रखा गया है। इवेंट में दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, लेकिन भारतीय फैंस के लिए प्रियंका और दीपिका की गैरमौजूदगी खासा मायूस करने वाली है। इस बार मेट गाला में बॉलीवुड का ग्लैमर थोड़ा फीका रह सकता है क्योंकि दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय स्टार्स रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी।

