बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किए गए मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई विवादित टिप्पणी के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जो कुछ उन्होंने कहा, वह ठीक नहीं था और इसके लिए उन्हें माफी दी जाए।
मौलाना का बयान:
मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने कहा, “मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं। एक कॉन्फ्रेंस के दौरान मेरी जुबान से कुछ ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं निकलनी चाहिए थीं। मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और वचन देता हूं कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। मैं सीएम योगी और यूपी की जनता से भी माफी चाहता हूं।”
मौलाना का परिचय:
मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट का निवासी है। उसके AIMIM से गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। उनका वायरल वीडियो पूरे यूपी में चर्चा का विषय बना और उनके खिलाफ 83 से अधिक थानों में एफआईआर दर्ज की गई।
विवादित टिप्पणी:
मौलाना ने सीएम योगी की मां, गौमाता और यूपी के गौहत्या विरोधी कानून को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। इस बयान के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और उनकी गिरफ्तारी की मांग बढ़ गई।

